1 February 2026

सात नंबर के शेर के डांडा में रामलीला मंचन के दौरान सीता की विदाई गीत के दौरान मां हुई भावुक
मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री जीवंती भट्ट ने सभी पात्रों को सराहा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल।  नैनीताल में रामलीला मंचन हेतु प्रसिद्ध नव साँस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा द्वारा राम यज्ञ का सफल आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद, जनक परशुराम संवाद, गौरी पूजन, धनुष भंजन आदि का मंचन किया गया।
सीता स्वयंवर में उत्कृष्ट अभिनय के करते हुए विदाई गीत गाते समय सीता की माँ भावुक होकर रो पड़ी।
तीन दिनों की रामलीला में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप मे सभासद तारा राणा, पूर्व प्रधानाचार्य ए एन सिंह, ऐपण विशेषज्ञ दीपा सिंह, लेक सिटी वैलफेयर क्लब की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता जीवंती भट्ट रही। इसके अलावा लेक सिटी क्लब की साँस्कृतिक उप सचिव एवं प्रसिद्ध पर्वतारोही तुसी साह, क्लब की रचनात्मक सदस्य एवं लोक कला संवर्धक कंचन जोशी, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष साह आदि की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।

एक रचनात्मक पहल के रूप मे समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, सचिव पी सी पांडे, संरक्षक महेश चंद्र तिवारी सहित विभिन्न पदाधिकारी संतोष पंत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश चंदोला, दीपक जोशी, राजेश जोशी, ललित मोहन पांडे आदि द्वारा अतिथियों को रामनामी स्कार्फ अलंकरण सही समिति की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


राम एवं लक्ष्मण की भूमिकाओं में रौनक बोरा एवं मोहित सुयाल ने उत्कृष्ट अभिनय प्रस्तुत किया।
चारु पंत द्वारा परशुराम की भूमिका विशेष रूप से सराही गई।  साथ ही रावण के दमदार अभिनय में दीपक जोशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आयोजन को सफल बनाने में समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित निर्देशक मंडल में खुशाल सिंह रावत, ललित गिरी गोस्वामी, हिम्मत सिंह, संतोष पंत, कैलाश जोशी, प्रकाश पांडे आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!