7 July 2026

अखिलेश सेमवाल बने भाजपा जिला नैनीताल के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए अखिलेश सेमवाल को पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अखिलेश सेमवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट , नैनीताल विधानसभा की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या , प्रदेश नेतृत्व, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन की सेवा का यह अवसर प्राप्त हुआ है।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, संगठन की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पर्यटन गतिविधियों को मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों से मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!