नैनीताल में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

नैनीताल। 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल गाँव कटरा शाहजहांपुर ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार आज
8जुलाई बुधवार को सुबह लगभग 05:50 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक 19 वर्षीय युवक, नितिन कुमार (पुत्र सुरेंद्र कुमार गंगवार), ने कमरे में पंखे की कुंडी से नायलॉन की रस्सी से लटककर
आत्महत्या कर ली है।
पिता के अनुसार, युवक रात को 07:30 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह 05:30 बजे जब दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला, तो जाली का दरवाजा खोलकर अंदर देखने पर घटना का पता चला। जिसके बाद सूचना के बाद ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा और पुलिस कर्मियों ने प्रारंभिक जांच पड़ताल कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र गंगवार वर्षों से ज्योलीकोट में रहते है।परिवार में पत्नी सहित दो पुत्र और एक पुत्री में नितिन सबसे छोटा पुत्र है। जबकि दोनों भाई बहन बाहरी प्रदेशों में नौकरी करते है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल गांव कटरा शाहजहांपुर ले गए।













