पर्याप्त कूड़ा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने एवं स्थायी डंपिंग ज़ोन स्थापित कराने के लिए रोहित भाटिया ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैडा़ को सौंपा ज्ञापन,

नैनीताल। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया ने नगर क्षेत्र में पर्याप्त कूड़ा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने एवं स्थायी डंपिंग ज़ोन स्थापित किए जाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैडा़ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि
नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या कम होने के कारण कई क्षेत्रों से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे सड़कों, सार्वजनिक स्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है, जिससे आमजन को असुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, नगर क्षेत्र में स्थायी एवं वैज्ञानिक डंपिंग ज़ोन के अभाव में कूड़े के निस्तारण में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रोहित भाटिया ने मंत्री राम सिंह कैडा़ को पत्र के माध्यम से कहा कि नगर क्षेत्र के लिए पर्याप्त संख्या में नए कूड़ा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराए जाएँ।
ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु शीघ्र एक स्थायी डंपिंग ज़ोन स्थापित किया जाए।
कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए।
नगर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए जाएँ आदि मांग शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ज्ञापन दिया।






