6 September 2026

नैनीताल में हुई पत्थरों की आंधी, घर में गिरे बडे़ बड़े पत्थर, रात भर डरे रहे क्षेत्रवासी,

0

नैनीताल। मल्लीताल किलवरी सड़क जो सैनिक स्कूल के पीछे अपर चीना माल स्टफ्ड हाउस वाला क्षेत्र
के मकानों में कल देर रात दीवार टूटकर बडे़ बड़े पत्थर रिहायशी क्षेत्र में गिरने लगे और रात भर लोगों दहशत में रहे।
जानकारी के अनुसार स्टफ्ड हाउस निवासी पूरन चंद्र जोशी के मकान में किराये पर रह रहे कम्प्यूटर इंजीनियर राजीव दुबे के मकान में देर रात अचानक से किलबरी रोड में पत्थरों से बनी दीवार टूट गई और बड़े बड़े पत्थरों गिरने शुरू हुऐ और घर के दरवाजे में लगने लगे जिससे क्षेत्र में रह रहे लोगों में दहशत बन गई। क्षेत्र के लोगों ने रात डर के मारे काटी। पिछली बार चाइना पीक की पहाड़ी से भी पत्थरों का गिरना शुरू हुआ था। इस बार अभी सड़क में बनी दीवार से गिरे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इसके ऊपर चाइना पीक की पहाड़ी है कभी भी यहाँ से भी पत्थरों की वर्षा हो सकती है।

pine-crest

इधर क्षेत्र की सभासद लता दफौटी को किलवरी मार्ग से पत्थर गिरने की सुबह सूचना मिलने के बाद सभासद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दिनेश गिरीराज और जेई कमलेश चंद्र को मौके पर निरीक्षण कराकर लेबर द्वारा पत्थरों को साईड कराया गया। सभासद लता दफौटी ने बताया कि आपदा मद से कल से काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!