23 July 2026

बाबा नींब करौरी महाराज की फोटो और बारकोट लगा कर पैसे मांगने का नया फार्मूला फेसबुक पर, 251 देकर 7 बार जय श्री राम लिखे, समाजसेवी प्रदीप बोरा ने पुलिस से आईडी बंद कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की मांग

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। आजकल एक नया ठगी का मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है। फेसबुक पर महालक्ष्मी दरबार के नाम से आईडी बनाकर लोगों से बाबा नीब करौरी के नाम पर ठगी कर रहा है।
मामला यह है कि महालक्ष्मी दरबार की आईडी में बाबा नीब करौरी की फोटो और बारकोट लगा है उसमें लिखा है कि 251 रुपये देकर 7 बार जय श्री राम लिखकर फिर तो देख प्रभु की कृपा। इस बारकोट में लोगों ने पैसे भी भेज दिए हैं। समाजसेवी प्रदीप बोरा ने कहा कि लोग भगवान के आड़ में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस तुरंत पकड़ कर उचित कार्यवाही की जाऐ। बोरा ने कहा कि लोग आस्था के चलते बारकोट से ठगों को पैसे भेज रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कैंची धाम के बाबा नींम करौरी महाराज के नाम पर फेसबुक के सहारे लिऐ जा रहे पैसे महालक्ष्मी दरबार के नाम की आईडी की जांच कर तत्काल बंद करवा कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!