26 July 2026

नैनीताल की लेकसिटी वेलफेयर क्लब की महिलाओं ने मेहरा गाँव में चलाया वृक्षारोपण अभियान, विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे, अभियान के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार गुप्ता और नीलम रही।

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रविवार को मेहरा गांव वन पंचायत क्षेत्र में पौध रोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा की पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं पौधे लगाने के साथ-साथ हमारा कर्तव्य इसकी रक्षा करना भी होना चाहिए उन्होंने कहा पौधा लगाओ धरा बचाओ अभियान वर्ष पर होना चाहिए उन्होंने लेक सिटी क्लब के सदस्यों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती खष्टी बिष्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत किया गया कार्यक्रम में चिनार, मोरपंखी, पदम, बाज, तीमुल, पागढ़ आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डा प्रगति जैन, हेमा भट्ट, गीता शाह, विनीता पांडे, रानी शाह, आभा शाह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपिका बिनवाल, नीलम गुप्ता, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, रमा लोहनी, टुसी शाह, मानसी गर्ग, निवेदिता मेहरोत्रा, सविता कुलौरा , सरिता त्रिपाठी, भावना शाह, सोनू शाह, तनु सिंह, डॉक्टर पल्लवी, मधुमिता आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!