19 September 2026

पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
pine-crest

हल्द्वानी। पूर्व मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन द्वारा अपने प्रदेश कार्यालय, हल्द्वानी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रमिक हितों के प्रति उनके योगदान को नमन किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बिष्ट जीवनभर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
शोक सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन को श्रमिक आंदोलन एवं उत्तराखंड की सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कंचन जोशी, रोहित मिश्रा, सलीम अंसारी, नवीन चुफल, रवि बिष्ट, लवी चि लवाल, विक्रम रावत, कमलेश मेहरा, पूरन बिष्ट, बिपिन पंत, कैलाश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!