29 July 2026

भाजपा नेता हेम आर्या पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में,सुयालबाड़ी, छड़ा और खैरना में किया जनसंवाद, समस्याओं के स्थायी समाधान पर हुई चर्चा,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। क्षेत्र के विकास और जन-समस्याओं के स्थायी निस्तारण को लेकर सुयालबाड़ी, छड़ा और खैरना क्षेत्रों में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और युवाओं से सीधा संवाद कर उनके विचारों को जाना गया।बैठक में उपस्थित जनता ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी सजगता दिखाई और बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्थानीय लोगों के विचार और विकास को लेकर उनकी दूरगामी सोच बेहद प्रेरणादायी रही। जनसंपर्क कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। युवाओं ने क्षेत्र की तरक्की के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने का संकल्प दोहराया। उनके दूरगामी विचार और ऊर्जा क्षेत्र के सुनहरे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!