समाजसेवी शीलू कुमार ने 15 अगस्त के पावन अवसर पर बारिश से प्रभावित परिवारों तक राहत सहायता पहुँचाने का लिया संकल्प

नैनीताल। 15 अगस्त के पावन अवसर पर समाज सेवी शीलू कुमार ने बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते जिन परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है और परिवार के सामने आर्थिक परेशानियाँ खड़ी हो गई हैं, ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव राहत एवं सहायता पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
शीलू कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ बारिश से प्रभावित परिवारों की पहचान कर उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा परिवार है जो बारिश के कारण प्रभावित हुआ है, जिसका रोजगार बंद है या जिसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है, तो उसकी जानकारी हम तक पहुँचाएँ। जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
“आपके आसपास कोई जरूरतमंद परिवार है तो उसकी जानकारी हम तक जरूर पहुँचाएँ, ताकि समय पर उसकी मदद की जा सके।”













