भाजपा सरकार द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण किये जाने के विरोध में नैनीताल में कैंडल जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में शाम को तल्लीताल स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के उपरांत भाजपा सरकार द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण किये जाने के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया किया गया।


इस दौरान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज ममगई,
नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार, नगर कांग्रेस महामंत्री सूरज पांडेय, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील मेहरा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह, कुंदन बिष्ट, पी के शर्मा , मनोज भट्ट , नरेंद्र , महिला मीडिया प्रभारी लता तरुण, महिला उपाध्यक्ष सुनीता आर्या, महिला सचिव गीता मंडल, महिला सचिव देवकी देवी, राजू लाल, प्रिंस, मोहमद जुनेद, अर्जुन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














