नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, नैनी झील में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण सहित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए

नैनीताल। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, नैनी झील में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर, नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास तथा नैनीताल की विधायक सरिता आर्या सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात तल्लीताल डांट से मल्लीताल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं नैनी झील में नौकाओं के माध्यम से तिरंगा यात्रा आयोजित कर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
ठंडी सड़क क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाजपा नैनीताल नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया , दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या , महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गोपाल रावत , मंडी परिषद के सलाह कार समिति के सदस्य मनोज जोशी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह,जीवंति भट्ट, कविता गंगोला, मीनू बुधलाकोटी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल संयोजक कमल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।














