लोअर मालरोड जल्दी बनाऐ जाने के लिए पालिका की भी जिम्मेदारी बनती है- प्रदीप बोरा,

नैनीताल। ग्वाल सेना के प्रदेश संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बोरा ने कहा कि लोअर मालरोड को जल्द बनाए जाने को लेकर आखिर जिम्मेदारी कहीं ना कहीं नगर पालिका प्रशासन की भी बनती है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने अब तक क्यों पहल नहीं करी जबकि इस रोड का सबसे ज्यादा लाभ नगर पालिका नैनीताल को ब्रिटिश शासन काल से होता हुआ आया है तो ऐसे में नगर पालिका नैनीताल द्वारा आखिर इस रोड को बनाए जाने को लेकर क्यों पहल नहीं करी गई क्यों नगर पालिका नैनीताल नहीं चाहती थी कि यह रोड जल्द बने। अगर नगर पालिका नैनीताल चाहती तो आज इस धरने में पुनीत टंडन को बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ती।














