कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने किया कार्यभार ग्रहण,

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने आज पद भार ग्रहण किया । प्रो लोहनी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति है तथा उन्हें राज्यपाल ने अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है । आज कुमाऊं विश्वविद्यालय में उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया । इस दौरान कुलसचिव प्रो रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । पुष्प गुच्छ भेट करने वालों में प्रो संजय पंत ,प्रो अमित जोशी , डॉ नंदन बिष्ट ,डॉ एस एस बरगली ,वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ,राकेश कुमार ,डॉ सावित्री कैड़ा ,डॉ शीर्ष मौर्य , डॉ रीना सिंह , नवीन पनेर ,डॉ चंद्रकला रावत रहे । कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी तथा डॉ शिवांगी ने पुष्प गुच्छ भेट कर तथा शॉल उड़ाकर उनका स्वागत किया ।






