भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को 2025 का शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर कूटा ने व्यक्त की खुशी

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को 2025 का शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की है तथा श्री मेहता को बधाई दी है । उन्हें यह पुरस्कार राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया है । कूटा ने नैनीताल की डॉ श्वेता ममंगई को भी बधाई दी है । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,प्रो नीलू लोधियाल ,, डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट , डॉ दीपिका गोस्वामी , डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत , डॉ भावना पांडे ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।






