10 September 2026

शिवांगी शाह बनी रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष , विनोद दुआ ने सचिव का पदभार संभाला

0
pine-crest


नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल की 75वी इंस्टॉलेशन सभा के दौरान बोट हाउस क्लब में आयोजित भव्य समारोह के दौरान रोटेरियन शैलेंद्र शाह ने अध्यक्ष शिवांगी शाह को कॉलर पहना कर रोटरी क्लब नैनीताल का अध्यक्ष का पदभार विधिवत सौंपा , साथ ही सचिव बने रो. विनोद दुआ , इस समारोह में रोटरी क्लब नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो.जसबीर सिंह भाटिया , सी डी एस गौरव जैन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन की उपस्थिति में किया गया । इस समारोह के उपलक्ष्य में 12 नए सदस्यों को रोटरी क्लब की सदस्यता रोटरी पिन लगा कर कराई गई , साथ ही विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 तेजस्वी अध्यापिकाओं और अध्यापकों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के आधार पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ,समारोह में रोटरी के मंडल 3110 के शीर्ष युवा वर्ग इंट्रैक्टर्स को भी सम्मानित किया गया , समारोह में रोटरी क्लब के सदस्य ,विक्रम सियाल, सुमित खन्ना , मनोज लांबा, बबीता जैन,यतींद्र सूरी,योगेश शाह, शैलेंद्र शाह, सैयद काशिफ जाफरी,जितेंद्र शाह, जे के शर्मा, अरुण कुमार शर्मा , साक्षी दुआ , ऋषि दुआ, प्रणय टुटेजा, विजय विग, अनित शाह ,अध्यक्ष शिवांगी शाह, सचिव विनोद दुआ,मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन, विशिष्ट अतिथि गौरव जैन , गुलनवाज लहरी ,नए सदस्य योगेश शर्मा , हरप्रीत कौर, बिशन सिंह मेहता ,जिया जाफरी समेत श्रीमती मधु विग , श्रीमती प्रीति शर्मा , अनु लांबा,ज्योति खन्ना ,राजेश शाह, आलोक शाह, गीता शाह ,मनोज बिष्ट ,पत्रकार बंधु विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक गण उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटिया एवं सी डी एस गौरव जैन के सुबह नैनीताल नगर आगमन पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा चोलिया नृत्य करके और विद्यालय परिसर में परेड करके भव्य स्वागत किया गया ,इस अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा गर्ल्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्पूर्ण फुटबाल किट भेंट की गई इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह की अवग्गनी में नगर पालिका नर्सरी विद्यालय , मॉल रोड नैनीताल में रोटरी क्लब द्वारा नवीनीकरण एवं विद्यालय परिसर का सुधार का ब्यौरा प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर में उपस्थित रोटेरियन एवं मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में रिबन काट कर नैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वतीं खेतवाल को पत्र सौंप कर विद्यालय की नवीनीकरण की पुष्टि की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!