नैनीताल की नन्ही बच्ची अवर्णिका जोशी ने लोकगीत में प्रथम स्थान और सुगम संगीत में दूसरा स्थान किया प्राप्त, विधायक सरिता आर्या ने बांटे पुरस्कार

नैनीताल। युगमंच और शारदा संघ द्वारा आयोजित डॉक्टर सुशीला शाह मेमोरियल लोकगीत गायन और सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जूनियर वर्ग में अवर्णिका जोशी ने
लोकगीत प्रतियोगिता में तेरी पीड़ा मा गीत गया और प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे दिन सुगम संगीत प्रतियोगिता में जिया जिया ना जिया गजल की सुंदर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा अवर्णिका को पुरस्कृत किया गया।






