18 September 2026

तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती ने सड़क के पुनर्निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र,

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 15 तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती ने तल्लीताल बाजार क्षेत्र में धर्मशाला से थाने तक एवं हल्द्वानी रोड (पिछाड़ी बाजार) की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को पत्र दिया।
सभासद गीता उप्रेती ने पत्र में कहा कि तल्लीताल में धर्मशाला से थाने तक की सड़क एवं तल्लीताल पिछाड़ी बाजार (हल्द्वानी रोड) की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण स्थानीम निवासियों, स्कूली बच्चों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है एवं सड़क में पूर्व में दुर्घटनाएँ भी घट चुकी है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि
दोनों सड़कें नगर की प्रमुख सड़कें हैं, धर्मशाला से थाने तक की सड़क की खराब स्थिती के कारण आवागमन में चालकों को प्रतिदिन कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ रहा है, एवं स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


पिछाड़ी बाजार मार्ग स्थानीय निवासियों का पैदल मार्ग है जो कि पिछले 20 सालों से जिसका मरम्मत एवं पुनर्निर्माण नहीं हुआ है।
सभासद गीता उप्रेती ने बताया कि दोनों रोडों को जल्दी से जल्दी बनाने को लेकर लगातार विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है। अब इसमें विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे कराकर इस्टीमेट बनाकर बहुत जल्द शासन को भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!