एन्ड्रायड मोबाईल क्रांति के दौर में नैनीताल में एक समाजसेवी एवं नेता रखता तो है एन्ड्रायड मोबाईल, नहीं चलाता है उसमें वटसप्प, फेसबुक और इस्ट्राग्राम, क्षेत्र के लोग हैं उनके मुरीद

नैनीताल। आज के दौर में एन्ड्रायड फोन के जमाने में कोई पीछे नहीं है चाहे मंत्री हो,चाहे विधायक हो, चाहे अधिकारी और चाहे बच्चे ही क्यों ना हो सभी के मोबाईल फोन पर वटसप्प ,फेसबुक, इस्ट्राग्राम व ट्यूट आम है उसके जरिये ही अपनी उपलब्धि को लोड कर काम कर रहे हैं।
। वहीं इस दौर में समाज सेवा के साथ साथ नगर पालिका नैनीताल के स्नोव्यू वार्ड के हंसमुख मिलनसार एवं लोकप्रिय सभासद जितेंद्र पांडे उर्फ जीनू पांडे ऐसे शख्स है कि उनके पास मोबाईल की क्रांति के दौर में महंगा एन्ड्रायड मोबाईल फोन तो रखा है लेकिन उस फोन पर वटसप्प, फेसबुक और इस्ट्राग्राम नहीं चलाते हैं। समाजसेवी एवं सभासद जीनू पांडे से पूछा तो उन्होंने बताया कि आज के दौर में लोगों के साथ उठना बैठना करते हैं तो उनके करीबी दोस्त अपने अपने मोबाईल फोनों पर वटसप्प,फेसबुक और इस्ट्राग्राम की रील देखते हैं तो वह उस समय अपने एन्ड्रायड मोबाईल फोन पर नींब करौली महाराज के भजन सुनते हैं।
जीनू पांडे स्नोव्यू वार्ड से सबसे अधिक रिकॉर्ड मतो से जीत कर सभासद बने हैं। उनकी साफ सुथरी छवि है। अपने वार्ड क्षेत्र में नगर पालिका से विभिन्न विकास कार्य करा रहे हैं। ऐसे में एन्ड्रायड मोबाईल फोन होने के बावजूद वटसप्प, फेसबुक और इस्ट्राग्राम से दूर रह कर समाज सेवा और लोगों के बीच पहुँच कर कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा करा रहे हैं। इस दौर में राजनीति व समाजसेवा का कार्य करते समय वटसप्प, फेसबुक और इस्ट्राग्राम नहीं चलाना और सभी कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने से जीनू पांडे के लोग मुरीद हैं।























