1 October 2026

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त कुलसचिव प्रो रितेश साह का स्वागत

0
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने आज प्रो रितेश साह को कुलसचिव कुमाऊं विश्वविद्यालय नियुक्त होने पर शॉल उड़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया । कूटा ने उमीद की है कि डॉ साह के कुलसचिव बनने से सभी कार्यों में शीघ्रता से सम्पन्न होंगे । कूटा ने डॉ साह को शुभकामनाएं भी दी । इस अवसर पर प्रो संजय पंत ,प्रो ललित तिवारी ,डॉ गगन होती ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,मनोज आदि शामिल रहे । एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ने भी डॉ रितेश साह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!