चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक, देवदार हॉल हार्मिटेज में होगी कार्यशाला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन पेयर प्रोजेक्ट के 4 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला /सेमिनार का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तथा देवदार हॉल हार्मिटेज में किया जा रहा है । सेमिनार के चेयरमैन प्रो नन्द गोपाल साहू ने बताया कि सेमीनार का उद्घाटन कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट करेंगे तथा उसमें पेयर प्रोजेक्ट के हब इंस्टीट्यूट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू के साथ 6 स्पोक इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ भाग ले रहे । इसमें 195 विद्यार्थी ने पंजीकरण कराया है । सेमीनार में बताया कि आई एस सी बंगलुरू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो सत्यम सुवास , प्रो प्रवीण कुमार , प्रो भगवती प्रसाद ,प्रो अशोक रायचूर , प्रो अभिक चौधरी , प्रो ज्योति प्रसाद , एन आई टी नागालैंड के शंभू कुमार महतो , बंगलुरू विश्वविद्यालय के प्रो बी अंगादी ,कालीकट यूनिवर्सिटी के प्रो राजीव के मेनन , पांडिचेरी विश्वविद्यालय के प्रो पेरुमल एलूमलाई , शिवाजी यूनिवर्सिटी के प्रो के के शर्मा , प्रो पापु बिस्वास शिवपुर , प्रो पूनम बेंजवाल बेंगलुरु आमंत्रित व्याख्यान देंगे । शोधार्थियों को इंस्ट्रूमेंट के ट्रेनिंग भी दी जाएगी । कॉर्डिनेटर डॉ गीता तिवारी ने बताया कि सेमिनार से शोधार्थी शोध हेतु प्रेरित होंगे ।























