4 October 2026

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली निकली,आशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता पिंक रैली कार्यक्रम में जबरदस्त उमड़ी भीड़,

0
pine-crest

नैनीताल। आशा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पर्यटकों समेत स्कूली छात्रों और नगर के गणमान्यजन समेत लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मालरोड में पिंक रैली निकाली गई और मल्लीताल फील्ड में समारोह आयोजित कर लोगों को ब्रेस्ट कैंसर समेत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश आलोक मेहरा थे।


स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर आशा फाउंडेशन द्वारा पिंक रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम पिछले सात वर्षों से किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। पिंक रैली का यह सातवां संस्करण बेहद सफल रहा। आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा ने बताया कि पिंक रैली और स्वास्थ्य समारोह का आयोजन वर्ष 2019 से करते आ रही हैं। उत्तराखंड में यह आयोजन खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य के प्रति अंजान महिलाएं स्तन कैंसर की सर्वाधिक चपेट में आती हैं। यदि समय पर इस रोग के शुरुवात में लक्षण का पता चल जाय तो जान बच सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
सुबह आठ बजे मल्लीताल डीएसए मैदान से रैली निकाली गई, जो मालरोड होते इंडिया होटल से वापस मल्लीताल लौट आई। इसके बाद डीएसए मैदान में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को लेकर विविध उपाय और सलाह के जरिए लोगों जागरूक किया।
आशा फाउंडेशन की आशा शर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। जिसके तहत संस्था द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित करते आ रहे हैं। अभी तक हजारों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को प्रदान कर चुके हैं। आशा शर्मा ने बताया कि
संस्था का काम केवल ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, बल्कि सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, महिला स्वच्छता और पेलिएटिव केयर जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और नगर के गणमान्यजन मौजूद रहे, जबकि रैली में स्कूली विद्यार्थी, पर्यटक और नगर के अन्य जन पिंक कलर के परिधानों के साथ शामिल हुए।
। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि विधायक सरिता आर्या व आईजी निवेदिता कुकरेती, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, रुद्रपुर पार्क मेडिमीटी हॉस्पिटल के वाई एस भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, बीडी पांडे अस्पताल पीएमएस, एसएसपी , एसपी सिटी डा जगदीश चंद्रा, एलपीएस के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी,बिड़ला ओल्ड बॉयस सोसाइटी के पूर्व छात्र तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!