4 October 2026

आज रविवार 4 अक्टूबर को हल्द्वानी से नैनीताल, भवाली, भीमताल समेत कुमाऊं को जाने वाले एक तरफ का 6 घंटे ट्रैफिक पूर्ण रुप से बंद रखने से खफा हुए भाजपा नेता मनोज जोशी, मुख्यमंत्री,मंत्री और आईजी से फैसले को रद्द करने की लगाई गुहार

0
pine-crest

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल ,भवाली ,भीमताल सहित पूरे कुमाऊँ को जाने वाले एक तरफ का ट्रैफिक आज 4 अक्टूबर 2026 रविवार को 6 घण्टे रोके जाने का आदेश लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार है। इस अवधि में मुख्य रूप से नैनीताल और भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को बाहर निकाला जाएगा। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई ।जिसको लेकर मंडी समिति के सलाहकार एवं डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 6 घंटे तक यातायात बंद करने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिसको लेकर उन्होंने कुमाऊं आईजी के अलावा कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ,मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल डब्बू से वार्तालाप कर इसमें सुधार लाने की अपील की है।
मनोज जोशी ने कहा कि आज रविवार को गोलापार में ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित है। प्रतियोगिता में नैनीताल शहर के अलावा विभिन्न स्थानों से स्कूली विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन विद्यार्थियों के साथ उनके माता पिता भी जाऐंगे। यह प्रतियोगिता शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में 6 घंटे ट्रेफिक रोककर और जाम में फंसे रहेंगे। भाजपा नेता मनोज जोशी ने कहा कि 6 घंटे ट्रेफिक रोकने का फैसला एसएसपी ने नही बदला तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!