6 October 2026

दुर्गा पूजा महोत्सव की बैठक में सौंपी गई विभिन्न जिमेदारी,

दुर्गा पूजा महोत्सव की बैठक में सौंपी गई विभिन्न जिमेदारी,
pine-crest

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नैनीताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियों तेजी से शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में कमेटी की बैठक आयोजित कर विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में पूजा पंडाल की व्यवस्था, सजावट, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की।पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में महोत्सव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को पहले से ही मजबूत किया जा रहा है।
कमेटी की ओर से महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान एन. बी पंत ,उमेश मिश्रा ,त्रिभुवन फर्त्याल,सुरेश चन्द्र चौधरी,सुमन शाह,मुन्नी भट्ट,मंजू रौतेला ,कुसम लता सनवाल ,मधुमिता,विकाश वर्मा ,मनोज बिष्ट ,शिवराज नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!