6 October 2026

59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में हुए रोमांचक मुकाबले,10 अक्टूबर को होगा फाइनल मैच,BJP के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनपाल फाइनल मैच के होगें मुख्य अतिथि

59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में हुए रोमांचक मुकाबले,10 अक्टूबर को होगा फाइनल मैच,BJP के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनपाल फाइनल मैच के होगें मुख्य अतिथि
pine-crest

नैनीताल।नैनीताल में आयोजित 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। दर्शकों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ और शेरवुड कॉलेज आमने-सामने रहे। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 42-32 से अपने नाम किया।
दूसरे मुकाबले में BSSV और St. Joseph’s College के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। BSSV ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 76-30 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
तीसरे मुकाबले में All Saints College Blue और H.G.S. Bhimtal के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें All Saints College Blue ने 29-16 से जीत हासिल की।
मुकाबलों में रेफरी की भूमिका Fareed Ahmed, Harish, Sameer Ali, Sherab और Vinod Kanari ने निभाई। वहीं तकनीकी टेबल पर Deepak, Ajaz Ahmed, Fardeen Khan और Gyan ने जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Ashish Bajaj, Ruchir Sah, Nirbhay Pal तथा RBC अध्यक्ष Bhuwan Bisht मौजूद रहे। कार्यक्रम में DSA एवं NTG महासचिव Manoj Joshi तथा बास्केटबॉल सचिव Harish Joshi भी उपस्थित रहे।

10 अक्टूबर को होगा फाइनल

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे DSA मैदान, द फ्लैट्स, नैनीताल में खेला जाएगा। फाइनल अवसर पर BJP के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष Mohan Pal, Ashish Bajaj, Lokesh Joshi, नैनीताल होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, All Saints College की Principal Mrs. Richard, Ruchir Sah सहित होटल एसोसिएशन से जुड़े खेलप्रेमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें खिताब के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने मैदान में उतरेंगी।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!