गुजरात का डांडिया नैनीताल में मचाऐगा धूम, इसबार हैप्पी होम डांडिया नाइट्स होगा यादगार, लेक सिटी वेलफेयर क्लब तैयारियों में जुटा, प्रतिभागी जल्द करें एंट्री,

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 14 अक्टूबर को हैप्पी होम डांडिया नाइट्स आयोजित किया जा रहा है। डांडिया नाइट को लेकर लेकसिटी वेलफेयर क्लब के पदाधिकारी तैयारियों में जुटा हुआ है।डांडिया नाइट को लेकर क्लब के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में
कार्यक्रम की संयोजक रमा भट्ट और सह संयोजक प्रेमा अधिकारी ने बताया कि 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से हैप्पी होम डांडिया नाइट डीएसए ग्राउंड के बास्केटबॉल फील्ड में आयोजित होगा। बैठक में
सांस्कृतिक गरिमा, अनुशासन, स्वच्छता, पंजीकरण एवं व्यापक प्रचार पर चर्चा हुई।
क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने तैयारियों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए आयोजन स्थल पर अनुशासन और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सचिव डॉ. प्रगति जैन ने डांडिया की सांस्कृतिक महत्ता को समझते हुए आयोजन को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने की बात रखी।
कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क ₹50 निर्धारित किया गया है। महिला एवं पुरुष प्रतिभागी गुजरात की संस्कृति को दर्शाने वाली पारंपरिक वेशभूषा में ही सहभागिता करेंगे। बैठक में इस पर विशेष जोर दिया गया कि प्रतिभागियों के परिधान आयोजन की सांस्कृतिक पहचान और गरिमा के अनुरूप हों।
कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने बताया कि अब तक तीन सौ से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी सदस्यों ने अनुशासन व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।
कार्यक्रम की सह संयोजक प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कुलोरा एवं निवेदिता मेहरोत्रा ने आसपास के क्षेत्रों में आयोजन की सूचना पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव रखे।
बैठक में डांडिया क्वीन, प्रथम रनर अप एवं द्वितीय रनर अप के साथ पाँच विशेष पुरस्कार—बेस्ट मेकअप, बेस्ट अटायर, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ज्वेलरी तथा कपल प्रविष्टियों के लिए बेस्ट ड्रेसिंग अटायर—देने की योजना पर चर्चा हुई। बच्चों को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब इस आयोजन को सुंदर, अनुशासित एवं संस्कृति से जुड़ा उत्सव बनाने की तैयारियों में जुटा है। प्रतिभागी दिए गए नंबर 9410754347 8755513254 पर अधिक जानकारी व अपनी एंट्री सुनिश्चित करा सकते हैं।























