शक्तिफार्म से मूर्तिकार कानू सुदंर पहुंचे नैनीताल, कमेटी पदाधिकारियों ने किया स्वागत,मूर्ति का निर्माण हुआ शुरु

नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी द्वारा 16 अक्टूबर से महोत्सव का आगाज किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को शक्तिफार्म से मूर्तिकार कानू सुदंर राॅय अपने साथ चंदन सरकार व गणेश मंडल नैनीताल पहुंचे। जहां पर कमेटी के संरक्षक पीके शर्मा, महासचिव उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार व दिनेश भट्ट ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद मूर्तिकार ने मूर्ति बनाने के कार्य में जुट गए। मूर्तिकार कानू सुंदर राॅय ने बताया कि मूर्ति15 अक्टूबर का तैयार हो जाऐगी।























