नैनीताल में दुर्गा महोत्सव में लगने वाली दुकानों व झूलों का ठेका ठाकुर इंटर प्राइजेज के ठेकेदार प्रदीप बोरा के नाम छूटा,

नैनीताल। नगर पालिका द्वारा टैंडर प्रक्रिया के तहत सर्वजनिन मां दुर्गा पूजा महोत्सव मेले में लगने वाली टीन शैड की 300 अस्थाई दुकानों व बच्चों के झूलों का टैंडर प्रदीप बोरा ठाकुर इंटर प्राइजेज के नाम अठाइस लाख नब्बे हजार नौ सौ निन्यानवें रुपए (28,90,999) में छूटा है। बता दें कि ठाकुर इंटर प्राइजेज के ठेकेदार प्रदीप बोरा का टैंडर नंदा देवी मेले में भी हुआ था। जिसमें उनके द्वारा केनोपी वाली दुकानें बनाकर दुकानदारों को दी गई थी। अब इस मेले में भी ठाकुर इंटर प्राइजेज के प्रदीप बोरा द्वारा 300 दुकानें बनाने का ठेका मिला है। बोरा ने बताया कि अस्थाई दुकानों का निर्माण जल्द पूरा कर दुकानों की नीलामी की जाऐगी। जिससे मां दुर्गा महोत्सव मेले का आगाज होगा।























