समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों को लेकर विस्तार से की चर्चा,जरूरतमंद की आर्थिक सहायता

नैनीताल। नैनीताल में क्षेत्र की महिलाओं एवं युवाओं द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने शीलू कुमार के विचारों को सुना तथा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं ने वर्ष 2027 में क्षेत्र में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
इसी दौरान शीलू कुमार को जानकारी मिली कि क्षेत्र की एक महिला आर्थिक तंगी के कारण इलाज के दौरान आवश्यक दवाइयाँ लेने में परेशानी का सामना कर रही हैं। इस पर उन्होंने महिला की आर्थिक सहायता की और भरोसा दिलाया कि आगे भी उनकी दवाइयों का खर्च उनके द्वारा उठाया जाएगा, ताकि पैसों की कमी के कारण महिला के इलाज में कोई बाधा न आए।
कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प है। क्षेत्र की जनता का विश्वास और स्नेह उन्हें जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।























