18 October 2026

नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे भव्य

नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे भव्य
pine-crest


नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाले दुर्गा महोत्सव के लिए फ्लैट्स में दुकान लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। वहीं नयना देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्तियां भी तैयार की जा रही हैं ।
रविवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने गोवर्धन हॉल में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। जबकि शाम को 5 से फ्लैट्स में बने पंडाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भव्य मूर्तियां सजेंगी जहां नित्य पूजा अर्चना होगी ।
उन्होंने बताया इसी तरह 17, 18 व 19 अक्टूबर को लगातार रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया 20 अक्टूबर को नयना देवी मंदिर से डोला भ्रमण किया जाएगा जो मल्लीताल बाजार, मॉल रोड, तल्लीताल बाजार होते हुए अंत में नैनी झील में विसर्जित कर दिया जाएगा।
महोत्सव की तैयारी में कमेटी के सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोजाना उत्तराखंड के अलावा राजस्थानी, पंजाबी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कलाकार भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।
पत्रकार वार्ता ने कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, उमेश मिश्रा,दिनेश भट्ट, सुरेश चौधरी, अमिता शाह, दीप्ति बोरा, उमेश मिश्रा आदि मौजूद थे ।

error: Content is protected !!