18 October 2026

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस बडे धूमधाम से मनाया जाएगा,शोभायात्रा में कोई भी पर्सनल वाहन नहीं चलेगा-अध्यक्ष धीरज कटियार

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस बडे धूमधाम से मनाया जाएगा,शोभायात्रा में कोई भी पर्सनल वाहन नहीं चलेगा-अध्यक्ष धीरज कटियार
pine-crest

नैनीताल। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि मंदिर समिति सदस्यों की बैठक हुई। । बैठक में वाल्मीकि मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज कटियार ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को किस प्रकार भव्य स्वरुप दिया जाय। उसके लिए
सभी सदस्यों से उनके विचार लिए और सभी ने अपने-अपने विचार दिये। सदस्यों ने सहमति दी कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस में सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा में कोई भी अपने पर्सनल वाहन लेकर नहीं आयेगा। सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष धीरज कटियार, उपाध्यक्ष सतीश पवार, महासचिव संजय सिरोही, उपसचिव मोहित बेनीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद पवार, सरपंच गिरिश भईया, उपसचिव अभिषेक मुलतानियां, कमल सिलेलान, महेश कुमार ( पप्पू), विजय कुमार, सुदेश पवार, विवेक सौदा, राजकुमार पवार, महेंद्र सिलेलान, उमेश कुमार गुड्डू, नेमीचरण आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!