बेतालघाट: दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे वरिष्ठ नेता हेम आर्य, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

बेतालघाट (नैनीताल)। नैनीताल के वरिष्ठ नेता हेम आर्य बेतालघाट क्षेत्र के बिनाकोट और बुंगा खैराली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में हादसों में अपने प्रियजनों को खोने वाले दोनों परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सबसे पहले हेम आर्य बिनाकोट गांव पहुंचे, जहां बीते दिनों भुवन चंद्र के इकलौते बेटे दीपक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। दीपक की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में दो बेटियां दिव्यांग हैं और इकलौते बेटे को खोने के बाद परिवार के सामने भविष्य को लेकर भी कई चुनौतियां हैं।
हेम आर्य ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दोनों दिव्यांग बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार को नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इसके बाद हेम आर्य बुंगा खैराली गांव पहुंचे, जहां मोहन सिंह के पुत्र ललित बोहरा की कर्नाटक में तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत बनाए रखने के लिए ढांढस बंधाया।
दोनों परिवारों के लिए यह समय बेहद कठिन है। ऐसे में हेम आर्य का पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें सांत्वना देना और सहायता का भरोसा दिलाना मानवीय संवेदनशीलता का परिचय है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।























