नैनीताल रोपवे आज 13 अक्टूबर से दो दिन के लिए पूर्ण रुप से रहेगा बंद

नैनीताल।नैनीताल रोपवे का संचालन आज से दो दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
रोपवे के प्रभारी आपरेशन मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि 13 एवं 14 अक्टूबर को नियमित रख-रखाव व तकनीकी निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण उक्त तिथियों में रोपवे का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। निर्धारित रख-रखाव का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त ही 15 अक्टूबर से रोपवे का संचालन पुनः प्रारम्भ किया जायेगा।























