16 October 2026

नैनीताल बैंक की पहलः साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत बच्चों एवं अभिभावकों को किया जागरूक

नैनीताल बैंक की पहलः साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत बच्चों एवं अभिभावकों को किया जागरूक
pine-crest

नैनीताल। साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनहितकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से नैनीताल बैंक द्वारा नैनीताल में वृहद साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं CSR गतिविधियों का आयोजन किया गया। वर्तमान में चल रहे साइबर सुरक्षा जागरुकता माह (Cyber Security Awareness Month) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदेश, संदिग्ध लिंक तथा OTP, PIN एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसी अवसर पर बैंक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के साथ Sharda Sangh के तत्वावधान में आयोजित 56वीं कला प्रतियोगिता में भी 1000 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नैनीताल बैंक कई वर्षों से Sharda Sangh के साथ मिलकर बच्चों की कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहयोग करता आ रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन बैंक की CSR पहल के अंतर्गत किया गया, जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। इस अवसर पर नैनीताल बैंक के MD एवं CEO सुशील कुमार लाल, Chief Operating Officer अनिल कुमार, Chief Financial Officer श्री सुमंता चक्रवर्ती, Chief Risk Officer मोहसिन इस्लाम एवं AVP -Marketing सनी मेहरा सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की भी उपस्थिति रही। नैनीताल बैंक की इस पहल ने साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य सेवा, बाल प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सामाजिक कल्याण को एक साथ जोड़ते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक जागरुकता एवं जनहित का संदेश पहुंचाया। बैंक ने इस अवसर पर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी एवं CSR गतिविधियों
को निरंतर बढ़ावा देने की बात कही।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!