24 October 2026

रोटरी क्लब ने सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में सौंपा पठन-पाठन समाग्री,प्राथमिक विद्यालय का पूर्ण जीर्णोद्धार के साथ नए फर्नीचर और ब्लैक बोर्ड किए भेंट

रोटरी क्लब ने सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में सौंपा पठन-पाठन समाग्री,प्राथमिक विद्यालय का पूर्ण जीर्णोद्धार के साथ नए फर्नीचर और ब्लैक बोर्ड किए भेंट
pine-crest

नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष शिवांगी शाह एवं सचिव विनोद दुआ के नेतृत्व में ग्राम सभा सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में नवनिर्मित कक्ष, विद्यालय प्रांगण एवं पठन-पाठन सामग्री विद्यालय को समर्पित की गई।
इस सराहनीय पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से हरिनगर के क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय का पूर्ण जीर्णोद्धार करवा कर नवीनीकरण के पश्चात विद्यालय परिसर में नए भवन को नए फर्नीचर ( कुर्सियां एवं मेज,)तथा ब्लैक बोर्ड इत्यादि सामग्री दी गई। इस दौरान ग्राम सरपंच जया बोरा और ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट की मौजूदगी में विद्यालय की प्राचार्य को सौंपा गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, विधायक प्रतिनिधि कमल जोशी, ग्राम प्रधान जया बोहरा, बीडीसी सदस्य उमा देवी सहित रघुनाथ सिंह बोहरा, कुलदीप बोहरा, ममता दुमका, प्रकाश कनौजिया, दीपक बेलवाल, विक्रम सुयाल, कासिफ जाफरी,अनिल पूरी, योगेश शाह जी, सुमित खन्ना जी,शैलेन्द्र शाह, अरुण शाह, मनोज लांबा, प्रणय जी नमन जैन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!