24 October 2026

नैनीताल में पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 12 बुजुर्ग होगें सम्मानित, कार्यक्रम की संयोजक डाॅ प्रगति जैन, मुख्य अतिथि विधायक और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष होगीं

नैनीताल में पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 12 बुजुर्ग होगें सम्मानित, कार्यक्रम की संयोजक डाॅ प्रगति जैन, मुख्य अतिथि विधायक और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष होगीं
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें एक नवंबर को नैनीताल क्लब में हमारी संस्कृति हमारी पहचान, हमारे बुजुर्ग हमारे धरोहर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए डाॅ प्रगति जैन को संयोजक दीपा पांडे, कंचन जोशी एवं निवेदिता मेहरोत्रा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक नवंबर को हमारी संस्कृति हमारी पहचान हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर में शहर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया जिनमें प्रमुख है पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण, डॉक्टर डीपी गंगोला, शिरीष शाह जगाती, सुदर्शन लाल शाह, लीला बिष्ट, उमा लांबा, चेत सिंह बिष्ट, आनंद आर्य, जोगेंद्र पाल सिंह, गणेश वर्मा, अब्दुल रहमान,भगवान प्रसाद लोहनी शामिल हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य एवं विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल होंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक की तैयारी में हेमा भट्ट, रानी शाह ,रमा भट्ट, रमा लोहनी, सीमा सेठ, गीता शाह, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, सविता कुलौरा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, आभा शाह, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, अमिता शाह, मधुमिता, मीनाक्षी कीर्ति, डॉक्टर पल्लवी, मीनू बुधलाकोटी, लीला राज ,दीप्ति मिश्रा, जया वर्मा सोनू शाह आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!