भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह हुआ आयोजित, 150 पूर्व छात्रों ने किया प्रतिभाग,विद्यालय की पूर्व छात्र संगठन की नई कार्यकारणी का हुआ गठन,

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल मे पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के 150 पूर्व छात्रो ने प्रतिभाग किया। इस समारोह में विद्यालय के छात्रो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तदोपरान्त पूर्व छात्रों के परिचय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । कार्यक्रम मे पूर्व छात्र अनिल नेगी ने संगीत का समा बांधा उसके अलावा पूर्व छात्रों ने भी संगीतमय प्रस्तुति दी। उन्होंने स्कूल में बिताये पलो की खट्टी मीठी यादो को साजा किया। समारोह में पूर्व छात्रो द्वारा विद्यालय को आर्थिक सहयोग भी दिया तथा भविष्य मे देते रहने का वायदा किया।
पूर्व छात्रो ने विद्यालय की पूर्व छात्र संगठन की नई कार्यकारणी का गठन किया। जिसमें संरक्षक मण्डल – शान्ति मेहरा, ज्योतिप्रकाश, विशन सिंह मेहता, डा. नीताबोरा शर्मा बनाये गये। इसके अलावा अध्यक्ष डा मनोज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शेलेन्द्र साह, सचिव डा महेन्द्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना, उप सचिव दीपक कुमार भोलू तथा कार्यकारणी सदस्य रोहित गर्ग , गोविन्द सिंह बोरा, चेतन बलुटिया, महेश, हरदयाल, डा उर्मिला, कैलाश जोशी को मनोनीत किया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रवीण सती, दीपक कुमार भोलू द्वारा किया गया।
