छात्र नेताओं ने डीएसबी परिसर में लगाए मुर्दाबाद के नारे, विभाग में लगाए गंभीर आरोप

नैनीताल। डीएसबी परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में छात्र नेता मनकरन सिंह के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया।
छात्र नेता मनकरन सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से भौतिक विज्ञान विभाग में प्रवीन सिंह नेगी सर के उपस्थित न होने, नियमित कक्षाएँ संचालित न करने तथा असाइनमेंट किसी अन्य ऐसे व्यक्ति जो शिक्षक नहीं हैं।
उसको जमा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इसके अतिरिक्त, छात्रों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये अपनाने एवं छात्रनेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर जमकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया।
