17 September 2026

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नैनीताल में मल्लीताल बाजार बिजली की मालाओं से सजेगा व माल रोड में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, बाटेंगे लड्डू,बड़ा बाजार में होगा भंडारा

0
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौक़े पर सभी सदस्यों के सहयोग से मल्लीताल बाज़ार को सजाने के साथ बिजली मालाओं, मालरोड में एचडीएफ़सी बैंक के समीप एक सेल्फ़ी पॉइंट और लड्डू वितरण करवाएगा।
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि सदस्य गिरीश कांडपाल के सहयोग से उस दिन बड़े बाज़ार में भंडारा किया जाएगा।
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल व्यापारिक हित के साथ साथ सभी सामाजिक, किसी भी ऐतिहासिक धार्मिक और नैनीताल के उत्थान के कार्यों को यथा संभव प्रयास करते रहेगा और आगे भी अपना योगदान देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!