1 February 2026

डी.एस.ए.की नई कार्यकारिणी बनीअनिल गडिया दोबारा बने महासचिव

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डी.एस.ए. की शुक्रवार को आम बैठक हुई जिसमें कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराए गए। इसमें अनिल गड़िया को महासचिव, भुवन बिष्ट उपसचिव और बी.एस. मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रशासक एस.डी.एम. के.एन. गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित किया गया।

नैनीताल के डी.एस.ए. की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेशों पर प्रशासक एस.डी.एम. के.एन. गोस्वामी ने शुक्रवार को डी.एस.ए. सभागार में आम बैठक आयोजित की। डी.एस.ए.के लगभग सभी पंजीकृत क्लबों के दो दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कुछ समय तक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझावों के बाद प्रशासक द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसमें उपाध्यक्ष के लिए बी. एस. मेहता, महासचिव के लिए अनिल गाड़िया, उप सचिव के लिए भुवन बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद विभिन्न खेलों के लिए सचिव हॉकी आलोक चौधरी, सचिव फुटबॉल पवन खड़ायत, सचिव क्रिकेट रवि जोशी, सचिव एथलेटिक्स गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव बास्केटबॉल हरीश जोशी, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली और सचिव इंडोर गेम्स के लिए वीरेंद्र साह पर सहमति बनी। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौजूद रहे। एस.डी.एम. के.एन. गोस्वामी ने कहा कि नई समिति और प्रशासन के समन्वय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!