2 November 2026

उत्तराखंड हाई कोर्ट कीनवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कुमारी ऋतु बाहरी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

pine-crest


देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कुमारी ऋतु बाहरी को पद की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति कुमारी ऋतु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!