3 November 2026

नैनीताल के अमित गुप्ता की बनाई फेक आईडी, मांगे व्हाट्सएप पर पैसे

pine-crest


नैनीताल। आए दिन व्हाट्सएप नंबरों को हैक कर लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आ रहा है। नैनीताल के मल्लीताल निवासी अमित गुप्ता की परिवार समेत की व्हाट्सएप नंबर पर डीपी लगाकर लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। जिस नंबर से पैसे मांगे जा रहे हैं उसका नंबर9831887458 है। उससे मैसेज आ रहे हैं उसमें 15000 से 20000 तक की डिमांड की जा रही है कि मुझे अर्जेंट चाहिए मेरे अकाउंट में कुछ खराबी चल रही है इसलिए मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। अमित गुप्ता की फेक आईडी बनाई गई है कोई भी इस तरह के पैसों की डिमांड करता है तो सचेत हो जाए और उस मैसेज को नजर अंदाज कर दें।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!