1 February 2026

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला होली 17 मार्च को, 25 महिलाओं को दी जाएगी भीटोली,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से इस बार महिला होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। लेक सिटी वेल्फेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस पार्टी क्लब के सभी पदाधिकारी हो सदस्य महिला होली का आयोजन 17 मार्च को करेंगे। यहां आयोजन शहर के मल्लीताल स्थित सेवा समिति हाल सभागार में आयोजित होगी।
जिसके लिए दीपा पांडे को संयोजक, हेमा भट्ट , रानी शाह, जीवंती भट्ट , अमिता साह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार क्लब की स्थापना दिवस यानी 1 अप्रैल को हंस फाउंडेशन के सहयोग 300 लोगों को कंबल , 11 लोगों को सिलाई मशीन, व्हीलचेयर, कानों की मशीन आदि वितरण किए जाएंगे। जिसके लिए दीपिका बिनवाल को संयोजक नियुक्त किया गया। साथी ही इस बार क्लब द्वारा पहली बार चैत्र मास में भीटोली कार्यक्रम का आयोजन किया

जाएगा। इसमें 25 महिलाओं को भीटोली दी जाएगी। इसके लिए डॉ प्रगति जैन को संयोजक, सह संयोजक मंजू बिष्ट, अमिता साह को बनया गया है। बैठक का संचालन रमा भट्ट ने किया।


इस दौरान ज्योति ढौंडियाल, प्रेमा अधिकारी, आभा साह, विनीता पांडे,नीरू साह, कंचन जोशी,रेखा जोशी ,सोनू साह, मधुमिता,कविता त्रिपाठी, गीता साह, आशा पांडे, पल्लवी, मीनाक्षी कीर्ति , दीपा रौतेला ,खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!