1 February 2026

नगर पालिका परिषद का डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाला यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा एक की मौत, रेस्क्यू जारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल के डीएसबी- राजभवन रोड से खाई की ओर देर रात एक नगर पालिका परिषद नैनीताल की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई की ओर गिर गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। वाहन में चालक रहमान सहित दो लोग सवार थे।


जानकारी के मुताबिक देर शाम को नगर पालिका परिषद नैनीताल का डोर टू डोर कलेक्शन करने वाला कूड़ा वाहन(यूटिलिटी) अनियंत्रित होकर डीएसबी राजभवन मार्ग से नीचे की ओर गहरी खाई में जा गिरा। इस वाहन में दो लोग सवार थे। जिसमें चालक रहमान घायल हो गए और उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा एक अन्य कर्मी की मौत हो गई है। गहरी खाई व अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ के जवान व पुलिस और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक दूसरे अन्य कर्मी जिनकी मौत हो चुकी है उनका नाम पता नहीं चल पाया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!