7 July 2026

नैनीताल में स्व.एन के आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू,विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 21 हजार का नगद दिया जाएगा पुरस्कार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। डीएसए मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एन के आर्या मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एवं केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व. एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2024 का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिवचरण द्विवेदी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या एवं उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।


आयोजक सचिव मोहित आर्या ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को 51 हजार रूपए, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए, मैन ऑफ द सीरीज 11 हजार रुपए, विशिष्ट बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेट कीपर एवं क्षेत्ररक्षण में प्रत्येक को 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। संचालन नवीन पांडे ने किया। निर्णायक सौरभ रावत, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, मोहित बिष्ट हरीश आर्या, मुकेश कुमार, अभिषेक आर्या एवं मोहित रौतेला रहे।


इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा आनंद बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट, अरविंद पडियार, हरीश राणा, दयाकिशन पोखरिया, मोहित लाल शाह, शुभम कुमार, नितिन कार्की, मनोज जोशी, मुकेश मेहरा, राकेश चंद्र, नवीन कुमार, नवनीत नेगी कैलाश आर्या आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद
पहला मुकाबला नैनीताल जाइंट एवं गेमचेंजर के मध्य खेला गया जिसमें नैनीताल जाइंट ने जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला भोले बॉयज एवं बैड बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें भोले बॉयज ने जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला सन साइन और पावर रेंजर के मध्य खेला गया जिसमें सन साइन ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!