25 October 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर नैनीताल के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त जनों की लगी रही लंबी कतार, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा नयना देवी मंदिर

pine-crest


नैनीताल। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्त जनों की भीड़ भाड़ रही और हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। इस दौरान मंदिर में पर्यटकों की भी काफी संख्या में भीड़ भाड़ देखने को मिली। छोटा कैलाश में भी सुबह से ही भक्तजनों की दर्शन करने के लिए उमड़ा रहा जन सैलाब । नगर के नयना देवी मंदिर परिसर में, ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी व शिव मंदिर, गुफा महादेव, हनुमानगढ़ी मंदिर के अलावा विभिन्न जगह पर भक्तजनों ने जलाभिषेक किया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!