2 November 2026

करोड़ों रुपए लगाने के बाद सीवर की समस्या जस की तसनैनी झील में सीवर बहने का वीडियो तेजी से हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

pine-crest


नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र से आ रहे नाले के जरिए बोट हाउस क्लब के सामने नाला में खूब मात्रा में सीवर बहकर नैनी झील में समा रहा है। इसी पानी को नगर के लोग व पर्यटक पानी पीते हैं। करोड़ों रुपए सीवर की लाइनों को ठीक करने में विभाग लगता है लेकिन सीवर की समस्या जस की तस्वीर बनी रहती है। अधिकांश नालों से सीवर बहकर सीधे नैनी झील में जा रही है। लेकिन विभाग को सब कुछ पता होने के बावजूद भी इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने से कतरा रहा है। सीवर बहने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूर्व सभासद तल्लीताल बाजार पवन कुमार ने सोमवार के सुबह बनाया हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सीवर लाइन को ठीक करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!