नैनीताल में लोकसेवा आयोग की विज्ञप्ति की प्रतियां जलाईं, किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल। अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय नैनीताल में रा.शि.स. कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयन हेतु शासन द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से विज्ञप्ति निकाले जाने के विरोध में लोक सेवा आयोग द्वारा निर्गत विज्ञप्ति की प्रतियां जलाई और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग की जाती रही है। मगर रिक्त पदों पर नियमानुसार पदोन्नति न स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से नियुक्ति के आदेश से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इसमें एलटी संवर्ग के
शिक्षकों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। कई शिक्षक 20-25 साल हो पड़े हैं और उनका प्रमोशन नहीं किया जा रहा है, जबकि उन्हें प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नत किया जाना चाहिए था। विज्ञप्ति में पात्रता रखी गई वह भी अन्याय पूर्ण है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गोकुल मार्तोलिया, मंत्री रविशंकर , प्रातीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, जनपद उपाध्यक्ष नैनीताल संगीता जोशी, ब्लाक अध्यक्ष गिरीश बिष्ट, आंनद बिष्ट, त्रिभुवन, गीता मेहरा आदि शामिल थे।