25 May 2026

मल्लीताल में घनी आबादी के बीच पालतू कुत्ता उठाकर ले गया गुलदार,क्षत विक्षिप्त हाल में मिला कुत्ते का शव

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। रिहायसी क्षेत्र में आए दिन गुलदार के आने से लोगों में दहशत बनी हुई है। गुलदार ने बीती रात स्टॉफ हाउस निवासी राजेंद्र नेगी का पालतू कुत्ता को अपना निवाला बना लिया। बुधवार को दोपहर में बराबर के मकान के पीछे कुत्ते का शव क्षत विक्षिप्त दिखा दो परिवार वालों ने उसे उठाकर गडडे में दबा दिया। गुलदार दिखने से स्टॉफ हाउस क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना लगभग मंगलवार रात 12 से 1:00 बजे के बीच की है। इस समय क्षेत्र के लोग होटल व रेस्टोरेंट से घर को काम करके वापस लौटते हैं। ऐसे में लोगों के लिए गुलदार से जान माल का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!