1 February 2026

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हुई संधि पूजा
सांस्कृतिक मंच में अमेरिकन किड्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों का रहा डांस आकर्षण का केंद्र, महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता जारी

0
naini-public
pine-crest



नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में नवरात्रि की अष्टमी पर संधि पूजा की गई। इसमें 108 दीप से देवी मां की आरती की गई। इस मौके पर देवी मां को 108 कमल पुष्प, 108 दूबा आदि अर्पित किए गए।
रविवार सुबह महाष्टमी पूजन से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। 10 बजे पुष्पांजलि, दो बजे देवी भोग हुआ। शाम चार बजे विशेष संधि पूजा हुई। मुख्य पुजारी तपन चटर्जी ने बताया कि छह बजे इसी दौरान नैनीझील में दीपदान किया दास, पंच आरती और धुनची आरती की गई। गया। इस मौके पर अध्यक्ष चंदन, त्रिभुवन फर्त्याल, शिवराज सिंह नेगी, पीके शर्मा, राकेश कुमार, भास्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संस्कृति मंच में हुए विभिन्न कार्यक्रम
नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच में लोक सांस्कृतिक | कार्यक्रमों की धूम रही। रविवार को महिला टीम के द्वारा झोड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जगदंबा सांस्कृतिक  महिला समूह, मनसा देवी महिला समूह, मेविला कंपाउंड  महिला समिति, जागृति स्वयं सहायता समूह आवागढ़ की  महिलाओं ने माता के भजनों पर झोड़ा किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में समीपवर्ती अर्पण ग्राम सभा अधौड़ा, स्वाभिमान महिला संस्था, महिला ग्राम संगठन पटवाडांगर की महिलाओं ने भी बेहतरीन लोक गीत पर झोड़ा नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी
और मंच पर झांकी निकाली। कुमाऊं व गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित गीतों पर भी नृत्य किया।  गीतों के माध्यम से लोक पर्व व धार्मिक पर्वो को भी जीवंत किया। झोड़ा प्रतियोगिता के निर्णायक अनिल घिल्डियाल, हरीश राणा रहे। आज सोमवार को भी मंच में शेष प्रतिभागियों टीमों की झोड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद ही विजेता टीम को पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा स्कूली बच्चों में अमेरिकन किड्स स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट के नेतृत्व में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कुमाऊनी और माता के भजनों पर मनमोहक नृत्य किया। नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य को देखकर दर्शक दीर्घा से सीट से उठकर लोगों ने खूब तालियां बजाई। सांस्कृतिक आयोजन में त्रिभुवन फर्त्याल भास्कर बिष्ट, शिवराज सिंह नेगी के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट व नवीन पांडे ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!